कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने को लेकर हुए विवाद के बीच मंगलवार को उच्च न्यायालय की सुनवाई के बीच हिंसा शुरू हो गई। राज्य में प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में पथराव और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आई। सूत्रों के मुताबिक पथराव में कई छात्र घायल हो गए। छात्रों के विरोध के दौरान पथराव की घटनाओं की सूचना मिलने पर कर्नाटक पुलिस ने लाठीचार्ज किया। शिवमोग्गा में बापूजीनगर गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के आसपास के इलाकों से भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई।
तीन छात्र हुए घायल
पुलिस ने कहा कि हिजाब पहनने वाले छात्रों और भगवा शॉल में आए छात्रों के एक अन्य समूह के बीच बहस के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीप्रसाद और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बागलकोट के रबाकविबनहट्टी के गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में तनाव व्याप्त हो गया, जहां दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। स्थिति हिंसक होने पर कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया।
अनिश्चित काल के लिए अवकाश घोषित
उडुपी एमजीएम कॉलेज में भी जोरदार ड्रामा हुआ, जहां छात्रों के दो समूहों में हिजाब और भगवा शॉल पहनने को लेकर मौखिक विवाद हो गया। सैकड़ों हिंदू छात्र शॉल के साथ भगवा टोपी में आए। उन्हें हिजाब पहने छात्रों के साथ कॉलेज से बाहर कर दिया गया। कॉलेज क्षेत्र में तनाव व्याप्त होने के कारण यहां कॉलेज प्रबंधन ने भी अनिश्चित काल के लिए अवकाश घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर रही है।
छात्रों ने जमकर लगाए नारे
मांड्या पीईएस कॉलेज में भी विरोध ने एक गंभीर मोड़ ले लिया क्योंकि हिजाब पहने छात्रों ने ‘अल्लाह हो अकबर’ के नारे लगाए और हिंदू छात्रों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। हिजाब विवाद ने चिकमंगलूर के आईडीएसजी कॉलेज को भी प्रभावित किया।


Download Android App
Download iOS App



