कर्नाटक में नेतृत्व संकट से जेपी नड्डा का इनकार, बोले-येदियुरप्पा अपने तरीके से चीजों का रख रहे हैं ध्यान

Summary :

जेपी नड्डा ने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के आखिरी दिन संवाददाताओं से कहा, “येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा कर रहा है।”

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के अटकलों पर बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के बयान के बाद विराम लगने संभावना है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने रविवार को किसी तरह के नेतृत्व संकट से इनकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है।
जेपी नड्डा ने अपने दो दिवसीय गोवा दौरे के आखिरी दिन संवाददाताओं से कहा, ”येदियुरप्पा ने अच्छा काम किया है। कर्नाटक अच्छा कर रहा है। येदियुरप्पा अपने तरीके से चीजों का ध्यान रख रहे हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या दक्षिणी राज्य में नेतृत्व का संकट है तो नड्डा ने कहा, “आप ऐसा महसूस करते हैं। हमें ऐसा नहीं लगता।”

कर्नाटक के अगले CM होंगे बसवराज बोम्मई? गृह मंत्री बोले-सिर्फ अटकलें, कुछ भी आधिकारिक नहीं

नड्डा की यह टिप्पणी इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब उन्हें आज शाम भाजपा आलाकमान से पद पर बने रहने के संबंध में निर्देश दिया जाएगा, तो वह उचित निर्णय लेंगे। येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में बेलगावी में कहा था, ”शाम आने के बाद, आपको इसके बारे में भी पता चल जाएगा। निर्देश मिलने के बाद मैं एक उचित निर्णय लूंगा।”

Desk Team