कर्नाटक में 29 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रवर्तन एजेंसियों ने कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की है, जिसमें 10 लाख लीटर से अधिक की शराब शामिल है।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुल 204 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है।
इसमें 77 करोड़ रुपये की नकदी, 43 करोड़ रुपये की शराब,

50 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, 20 करोड़ रुपये की मुफ्त में बांटी जाने वाली चीजें और 15 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि जब्ती के संबंध में 1,629 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



