केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को धर्मधाम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को यहां मतदान होगा। विजयन, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दस्तावेज की दो प्रतियां लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कन्नूर में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे।
मार्क्सवादी नेता ने मुंह पर मास्क, हाथ में दस्ताने पहन रखे थे। उनके साथ माकपा के कन्नूर के जिला सचिव एमवी जयरंजन के अलावा पार्टी के कई नेता भी नजर आए। विजयन दूसरी बार धर्मधाम से चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को विजयन ने कहा था, ‘यह ज्ञात नहीं है कि राज्य में वितरण के लिए वैक्सीन की कितनी डोज़ उपलब्ध होगी, लेकिन राज्य सरकार इसे मुफ्त में वितरित करेगी। किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ’हालांकि, कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ और भाजपा ने विजयन की घोषणा के खिलाफ रविवार को राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की और कहा कि इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



