केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें एक अच्छा पर्यटक करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई राज्य से कांग्रेस की सत्ता चले के बाद राहुल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में कांग्रेस कर्नाटक, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी जैसे राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश में सत्ता गंवा चुकी है, लेकिन राहुल गांधी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
सत्ता फिसलने के बाद राहुल की चुप्पी पर सवाल
मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि राहुल उन राज्यों में क्यों नहीं जा रहे हैं, जहां कांग्रेस का सीधा बीजेपी से मुकाबला है। उन्होंने सवाल किया, ‘राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता हैं। क्या वह उस राज्य में जा रहे हैं, जहां कांग्रेस का बीजेपी से सीधा मुकाबला है? उन्होंने गोवा, मणिपुर, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हाल ही में पुडुचेरी में क्या भूमिका निभायी?’
उन्होंने सवाल किया, ‘राहुल गांधी इन राज्यों को लेकर चुप क्यो हैं? कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी उन स्थानों पर जाने से क्यों बच रहे हैं, जहां उनकी पार्टी का भाजपा से सीधा मुकाबला है?’
केरल दौरे पर मुख्यमंत्री विजयन का कटाक्ष
कांग्रेस नेता के केरल दौरे पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री विजयन ने राहुल गांधी को ‘अच्छा पर्यटक’ बताया और कहा कि उनकी केरल यात्रा से राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



