कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर भले ही इस समय किसी कॉमेडी शो में न नजर आ रहे हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सुनील ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कोई न कोई फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुनील ग्रोवर अपने फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। बीते कुछ समय से सुनील ने पार्ट टाइम काम शुरू कर दिया है। वह कभी छोटे-कुलचे बेचते नजर आते हैं कभी खुद खाना बनाने बैठ जाते हैं। अब उन्होंने जूस बेचना शुरू कर दिया है। यह हम नहीं कह रहे हैं खुद सुनील ने संतरे का जूस बेचते हुए वीडियो शेयर किया है।

सुनील ने मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा-अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ। वीडियो में सुनील एक व्यक्ति को संतरा काटने का सही तरीका बताते हैं उसके बाद वह जूस की मशीन से जूस निकालते हैं और एक व्यक्ति को संतरे के जूस का गिलास देते हैं और कहते हैं 20 रुपये का है।
सुनील ग्रोवर की ये वीडियो देखकर फैंस भी पूरे मजे ले रहे हैं। फैंस सुनील ग्रोवर से पूछ रहे हैं कि उनको इतनी कड़की कब आई जो नौबत जूस बेचने पर आ गई है। बता दें कि इससे पहले उन्होंने ऐसा ही एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो छोले कुल्चे बनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो को शेयर का फनी कैप्शन भी लिखा, ‘वेलेंटाइन डे पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरुर खिलाओ।’ उनकी इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने फनी कमेंट भी किये थे।

रिपोर्ट के मुताबिक द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर के वापसी के कोई प्लान नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील ग्रोवर को सलमान खान की तरफ से शो में वापसी करने के लिए कहने के लिए कोई फोन नहीं गया है। पिछले कुछ दिन से आ रही खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ में काम करने वाले थे। सलमान खान दोनों की सुलह करवा रहे हैं और सलमान इस शो के प्रोड्यूसर भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



