डॉलर तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमाशुल्क अधिकारियों ने यहां केरल के विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अधिकारी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे क्योंकि वह पहले ही एजेंसी को बता चुके थे कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते वह कोच्चि नहीं जा सकते।
विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने बताया, ”उन्होंने डॉलर घोटाले से संबंधित कुछ मामलों पर सफाई मांगी। लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की।” सीमाशुल्क विभाग ने तस्करी मामले में बयान दर्ज कराने के लिये विधानसभा अध्यक्ष को तीन बार सम्मन भेजा था। हालांकि वह विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए उपस्थित नहीं हुए थे।
डॉलर मामला तिरुवनंतपुरम में स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के पूर्व वित्त प्रमुख द्वारा 1,90,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.30 करोड़ रुपये) ओमान में मस्कट भेजने से संबंधित है।


Download Android App
Download iOS App



