केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आर्यदान कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका कोझीकोड में पिछले एक हफ्ते से निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था। आज सुबह ही उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
आपको बता दें कि वह 8 बार विधायक रहे चुके थे, मलप्पुरम जिले के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। राज्य में उन्हें तीन बार बार मंत्री भी बनाया गया। मोहम्मद को सबसे पहले ई के नयनार मंत्रालय में मंत्री बनाया। आर्यदान मोहम्मद के बेटे ने बताया कि उनका शव रविवार को नीलांबुर ले जाया जाएगा। जहां जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकती है।


Download Android App
Download iOS App



