केरल ने शुक्रवार को विदेश से आने वाले सभी लोगों को एक सप्ताह के लिए अनिवार्य होम क्वारंटीन करने का फैसला किया है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी। जॉर्ज ने कहा कि राज्य में अब तक 280 ओमिक्रॉन मामले सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मामले कम जोखिम वाले देशों से आने वालों से सामने आए हैं।
गुरुवार को, कोरोना के 4,649 नए मामले सामने आए, जो हाल ही में एक बड़ा आंकड़ा है। राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप, जॉर्ज ने कहा कि अब से विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को अपने घरों में एक सप्ताह के लिए अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा। जॉर्ज ने कहा, आठवें दिन, उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा और अगर निगेटिव आता है, तो वे एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहेंगे। उनके पॉजिटिव सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



