केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन के बेटे के. मुरलीधरन वाडकारा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख मुलापल्ली रामचंद्रन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। साल 2009 से वाडकारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामचंद्रन ने कहा, ‘पार्टी हाईकमान को मुरलीधरन का नाम भेजा गया है।
वह अंतिम निर्णय लेगा। वे यहां से आसानी से जीत जाएंगे।’ माक्सवार्दी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस सीट पर अपने सबसे मजबूत उम्मीदवारों में से एक पी. जयराजन को उतारा है।
मुरलीधरन (61) वाडकारा के निकट कोझिकोड से तीन बार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वे फिलहाल वट्टीयूरकावू से विधायक हैं। केरल की 20 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 16 पर चुनाव लड़ेगी। शेष चार सीटों पर उसके तीन सहयोगी दल लड़ेंगे जो अपना चुनाव अभियान पहले ही शुरू कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



