कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण यहां विमान परिचालन रविवार तक निलंबित रहेगा। हवाईअड्डा प्राधिकारियों ने एक बयान जारी करके कहा, “कोच्चि हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर (11 अगस्त ) 3 बजे तक परिचालन बंद रहेगा।”
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण हवाईअड्डे के रनवे क्षेत्र में पानी भर गया है। वही, केरल सरकार ने राज्य भर के सभी स्कूलों के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने कहा है कि मैसूर से मदिकेरी और मैसूर से HD Kote Road भारी बारिश और पानी के बहाव के कारण बंद कर दिए गए है।

इससे पहले, सीआईएएल ने बृहस्पतिवार रात को घोषणा की थी कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण शुक्रवार नौ बजे तक विमान परिचालन एहतियातन बंद रहेगा। हवाईअड्डे आ रहे विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।
भारी बारिश के कारण पेरियार नदी और हवाईअड्डे से सटी एक नहर में जलस्तर बढ़ जाने के कारण परिचालन निलंबित किया गया था। बता दें कि केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और इसके कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



