केरल : युवा कांग्रेस के 2 कार्यकर्ताओं की हत्या, राहुल ने घटना को बताया ‘शॉकिंग’

Summary :

केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी।

केरल के उत्तरी जिले कासरगोड में रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने युवा कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई और मृतकों की पहचान कृपेश तथा सारत लाल (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया, ”दो युवकों की हत्या कर दी गई। हम मृतकों की पहचान की अभी पुष्टि कर रहे है। जांच जारी है।” कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सत्तारूढ़ माकपा पर निशाना साधते हुए इस दोहरे हत्याकांड के खिलाफ अपना विरोध जताया।

youth-congress workers

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव निकट आने के कारण ये हत्याएं माकपा द्वारा रची गई साजिश है। हालांकि माकपा के जिला सचिव एम वी बालाकृष्णन मास्टर ने इन हत्याओं में उनकी पार्टी की किसी भी तरह की भूमिका को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने कहा, ”हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।”

 हत्या पर राहुल का ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए इस घटना को शॉक‍िंग बताया और हमले में मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प‍र‍िजनों को सांत्वना दी। उन्होंने ल‍िखा क‍ि जब तक कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में न्याय नहीं म‍िल जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

rahul tweet on murder

सुरजेवाला ने कहा, ”ये राजनीतिक हत्याएं अक्षम्य और निंदनीय हैं। कांग्रेस केरल की माकपा सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगी ताकि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।” युवा कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की है।

Desk Team