तिरुवनंतपुरम : केरल के वित्त मंत्री थॉमस ईसाक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार राज्य को कोष आवंटित न करके उसका गला घोंट रही है और उसने कर्ज की सीमा को लगभग 8,000 करोड़ रुपये कम कर दिया है। ईसाक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”पिछली तिमाही में, हमारी कर्ज लेने की सीमा 10,023 करोड़ रुपये थी, लेकिन कल केंद्र ने इसे कम करके केवल 1,900 करोड़ रुपये कर दिया।”
उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में राज्य को 19 हजार 500 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया था, लेकिन इस साल इसे कम करके 16,602 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र का इरादा राज्य का गला घोंटने का लगता है। उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ देश की वित्तीय स्थिति ”खराब” हो होगी।


Download Android App
Download iOS App



