पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सोमवार को यनम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर लगी प्रतिमाओं पर सवाल उठाए और इस संबंध में एक रिपोर्ट मांगी है। पत्रकारों को ‘व्हाट्सएप’ पर भेजे एक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं को केवल निजी भूमि पर ही स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन, यनम प्रतिमाओं से भरा हुआ है और कई प्रतिमाएं सरकारी जमीन पर लगी हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोग भी सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाओं को लगाने और धार्मिक संरचनाओं के निर्माण को लेकर शिकायत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 2013 में सरकारी भूमि पर प्रतिमाएं लगाने और धार्मिक संरचनाओं के निर्माण पर प्रतिबंध लगा दिया था।
बेदी ने यनम क्षेत्र में ये प्रतिमाएं कब लगाई गईं, किसने इसकी अनुमति दी और इसके लिए किसने कोष दिया इसकी जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी के कलेक्टर ने उनसे इस मामले पर गौर करने और यमन क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रशासक से इस पर एक रिपोर्ट मांगने को कहा था। उन्होंने कहा, ‘‘ रिपोर्ट मुझे सौंपी जानी चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



