कोलकाता के सियालदाह इलाके में रविवार को नगर निगम चुनाव के दौरान बम फेंके गए जिसमें तीन मतदाता घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति ने अपना पैर गंवा दिया तथा दो अन्य का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
निगम चुनाव के दौरान फेंके गए 2 बम
उन्होंने बताया कि यह घटना मतदान के दौरान वार्ड नंबर 36 में ताकी स्कूल के सामने पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई और तीनों घायल लोग संबंधित क्षेत्र के मतदाता हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘2 बम फेंके गए और हम दोषियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’ वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
कांग्रेस और TMC उम्मीदवारों के बीच हुई हाथापाई
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने बमबाजी के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है जबकि कांग्रेस ने पलट आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल के लोगों ने बमबाजी की है। मतदान के बीच वार्ड नंबर 45 से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार शक्ति सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार संतोष पाठक के बीच हाथापाई की खबर है। दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी वोट कराने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



