पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को शहर के एक चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लेने के बाद लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। बनर्जी ने कोलकाता के कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोजरी चर्च में आयोजित प्रार्थना में भाग लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की यह खूबसूरती है कि हम सभी त्योहार मनाते हैं और शांति, प्रसन्नता और उल्लास का संदेश देते हैं। क्रिसमस का त्योहार उल्लास के साथ हर जगह शुरू हो गया है।’’ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राज्य के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।
राष्ट्रपति , उप-राष्ट्रपति , मुख्यमंत्रियो सहित कई नेताओं ने दी क्रिसमस के अवसर पर देशवासियों को बधाई
राज्यपाल ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और राज्य सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम ने राज भवन में उनसे अलग-अलग मुलाकात की और क्रिसमस की बधाई दी।


Download Android App
Download iOS App



