तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 938 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21,184 पर पहुंच गई है साथ ही शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दी। छह और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से राज्य में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 160 हो गई।
विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 9,021 संक्रमित व्यक्ति इलाजरत हैं। राज्य में अभी तक लगभग 12,000 व्यक्तियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। आज 687 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि 938 मामलों में 82 ऐसे व्यक्तियों के मामले हैं, जो विभिन्न राज्यों से और दूसरे देशों से राज्य में पहुंचे हैं। तीन लोग कुवैत से और 46 लोग महाराष्ट्र से तमिलनाडु पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



