महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 59,907 नए मामले आए; राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 31,73,261 हुए; संक्रमण से 322 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 56,652 तक पहुंची: स्वास्थ्य विभाग। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से पिछले दो दिनों में 26 मरीजों की मौत हो गयी।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को जिले में कोरोना से संक्रमित 1255 लोग पाये गये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50892 हो गयी हालांकि जिले में कोरोना के संक्रमण से 1255 मरीज मुक्त हो गये। जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दन 76़ 41 प्रतिशत है। जिले में अब तक कुल 38891 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 970 तक पहुंच गयी। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के 10783 मरीज इलाज करा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



