कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सलाह दी कि वे अधिकारियों से सख्त लहजे में बात करने के बजाय उन्हें विश्वास में लें। कुमारस्वामी ने बेलागावी में पत्रकारों से कहा, ‘आपके पास सत्ता है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप अधिकारियों से सख्त लहजे में बात करें क्योंकि यह किसी भी उद्देश्य की पूर्ति नहीं करेगा। अधिकारियों से परिवार के सदस्यों की तरह पेश आना चाहिये।’
कश्मीर से निषेधाज्ञा हटायें और सभी नेताओं को रिहा करें : NC
उन्होंने कहा, ‘उनके सामने एक बड़ी चुनौती है। अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं किया गया है। वह सरकार में एकमात्र मंत्री हैं और उनके कंधों पर 30 जिलों की जिम्मेदारी है। कम से कम उन्हें अधिकारियों को भरोसे में लेकर उनसे काम निकलवाना चाहिये।’


Download Android App
Download iOS App



