तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने दावा किया कि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी टीएमसी में वापसी करना चाहते हैं क्योंकि भगवा दल में उनका दम घुटने लगा है। घोष ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की अपमानजनक टिप्पणियों के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह उन लोगों की टिप्पणियों का जवाब नहीं देते, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी थे। बिधाननगर निकाय चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता को ”गिरगिट” बताते हुए अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि दत्ता को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देना बीजेपी की भूल थी।
स्कूलों को पुन: खोले सरकार, कक्षा में भगवा शॉल, गमछा, हिजाब या किसी तरह का धार्मिक झंडे की अनुमति नहीं : कर्नाटक HC
दत्ता ने 2019 में टीएमसी छोड़ दी थी और 2021 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था और बाद में वह टीएमसी में लौट आए। बीजेपी नेता शुभेंदु द्वारा दत्ता की आलोचना से जुड़े सवाल पर घोष ने कहा, ”शुभेंदु मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं क्योंकि बीजेपी में शामिल होने के पीछे जो उनके सपने थे, वे कुचल दिए गए हैं। हमारे पास जानकारी है कि वह उन दो-तीन अन्य नेताओं के साथ टीएमसी में वापस आना चाहते हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गए थे।” उन्होंने कहा, ”लेकिन, शुभेंदु जैसे लोगों के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।”


Download Android App
Download iOS App



