बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी होते देखना कपल का ही नहीं बल्कि उनके फैंस का भी सपना है। मगर, क्या होगा जब आपको अचानक पता चले कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तो शादी के बंधन में बंध गए हैं। अरे..अरे हैरान मत होईए ये हम नहीं कह रहे। बल्कि खुद आलिया भट्ट ने इस बात को डंके की चोट पर पब्लिकली कहा है।

आलिया भट्ट ने शादी पर कही ये बात
जी हां, भले ही आपको ये बात सुनने में थोड़ी अजीब सी लगे, लेकिन रणबीर और आलिया की शादी हो चुकी है। वैसे आलिया के इस हैरान कर देने वाले बयान के पीछे एक तगड़ा ट्विस्ट भी छिपा है। अपने एक हालिया इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि वो अपने दिमाग में रणबीर से शादी कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट ने बताया कि मैंने सालों पहले रणबीर कपूर से अपने दिमाग में शादी कर ली है। वैसे कुछ भी कहो आलिया की इस बात ने तो दिल ही जीत लिया। एक्ट्रेस के इस एक सेंटेंस ने बयां कर दिया कि वो कितनी शिद्दत के साथ रणबीर कपूर को प्यार करती हैं।

इस फिल्म में साथ दिखेगा कपल

मालूम हो, रणबीर कपूर और आलिया पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर ही इस कपल का प्यार परवान चढ़ा था। शुरुआत में उन्होंने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा था। लेकिन अब वो खुलकर एक दूसरे को डेट करने और शादी पर बात करते हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वर्कफ्रंट पर आलिया इन दिनों अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।


Download Android App
Download iOS App



