उत्तर प्रदेश के चुनावी मौसम में सत्ताधारी पार्टी को कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्षी दल भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश का अहम क्षेत्रीय दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान दो समर्थक सुरेंद्र राजभर और जयनाथ राजभर बतौर प्रस्तावक मौजूद रहे।
शिवपुर से भाजपा को टक्कर देगा यह उम्मीदवार
सुभासपा प्रमुख का उत्साहवर्धन करने के लिए पार्टी के काफी समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच नियमानुसार सुभासपा प्रमुख अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन के लिए नामांकन कक्ष में गए और अपना नामांकन चुनाव अधिकारी को सौंपा। वहीं पूर्व में सुभासपा प्रमुख के वाराणसी के शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर के सामने उतरने की चर्चा थी। लेकिन, बाद में सुभासपा की ओर से अरविंद राजभर को सुभासपा की ओर से टिकट दिया गया है।
गठबंधन करके लड़ रहे है ओम प्रकाश राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करके लड़ रहे हैं। बीते साल वह असदुद्दीन ओवैसी के साथ चुनाव प्रचार शुरू करने के बाद सुभासपा प्रमुख ने साल के अंत तक सपा के साथ यूपी चुनाव में सीटें साझा करने के लिए समझौता किया था। इसके बाद सीटों पर समझौता होने के बाद सपा- सुभासपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसी कड़ी में स्वयं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पुरानी परंपरागत सीट गाजीपुर की जहूराबाद से चुनावी मैदान में हैं।
UP Election: भाजपा के संकल्प पत्र में दावा- सत्ता में आए तो गांव का विकास देगा शहरों को कड़ी टक्कर
मुख्तार अंसारी को दिया टिकट
2017 के चुनाव में वह भाजपा के साथ चुनावी मैदान में थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से इस बार मऊ सदर से मुख्तार अंसारी को टिकट देने का प्रकरण इन दिनों खूब चर्चा में है। मुख्तार इस बार मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस बाबत बांदा जेल से सभी आवश्यक दस्तावेज मुख्तार अंसारी द्वारा भरा जाना है। वहीं पूर्व में ही सुभासपा प्रमुख द्वारा मुख्तार को समर्थन की बात कहने के बाद से ही सुभासपा चर्चा में है।


Download Android App
Download iOS App



