पहले चरण के मतदान में हुई भारी गड़बड़ी : सीताराम येचुरी

Summary :

येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, पहले चरण के मतदान में भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुयी है, खासकर पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में मतदान पर सर्वाधिक सवाल उठे हैं।

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने 11 अप्रैल को हुये पहले चरण के मतदान में भारी पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुये कहा है कि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में मतदान पर सबसे ज्यादा सवाल उठे हैं। येचुरी इस मामले को सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के समक्ष उठायेंगे।

येचुरी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ”पहले चरण के मतदान में भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुयी है, खासकर पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में मतदान पर सर्वाधिक सवाल उठे हैं। इस बारे में हम आज चुनाव आयोग के समक्ष अपना प्रतिवेदन पेश करेंगे।” उल्लेखनीय है कि येचुरी की अगुवाई में वामदलों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम अरोड़ा से मिलने आयोग जायेगा।

Sitaram Yechury tweet

मोदी सरकार ने सांठगांठ की मिसाल पेश की : सीताराम येचुरी

येचुरी ने अर्थव्यवस्था की बदहाली का हवाला देते हुये मोदी सरकार पर जनता को चुनाव में एक बार फिर बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल देश की अर्थव्यवस्था के लिये विनाशकारी साबित हुये हैं, इसलिये भाजपा की मोदी सरकार लोगों को एक बार फिर बेवकूफ बनाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।’’

Sitaram Yechury tweet

येचुरी ने कहा, ‘‘अर्थव्यव्स्था में बनावटी मंदी के कारण रोजगार और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुये। मोदी सरकार को सिर्फ झूठ फैलाने पर ध्यान केन्द्रित करने की कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

Desk Team