बनबसा : टनकपुर पावर स्टेशन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन एनएचपीसी के निदेशक कार्मिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस औषधि केन्द्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को सस्ती दवाइयां मिलेगी जिससे उन्हें लाभ होगा। टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी के शापिंग काम्पलेक्स में पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक कार्मिक निखिल कुमार जैन ने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने औषधि केन्द्र के संचालक कार्यदायी संस्था नेशनल युवा को आपरेटिव सोसायटी के नन्दन सिंह बिष्ट से केन्द्र में रखी दवाइयों की जानकारी ली और उन्हे इस औषधि केन्द्र का प्रचार प्रसार करने को कहा जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक रईस मियां ने कहा कि क्षेत्र की गरीब जनता के लिए यह औषधि केन्द्र एक वरदान से कम नहीं है।
हाईटेक होंगे खाद्य औषधि विभाग के इंस्पेक्टर
पावर स्टेशन में औषधि केन्द्र खोले जाने के लिए उन्होंने भारत सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में शर्मिला जैन, मुनीफा, पावर स्टेशन के मुख्य अभियंता अमिताभ झा, मुख्य अभियंता एस के शर्मा, आन्नद टैंबरे, डा. ज्योतिमर्य जैन, अमित अग्रवाल, संजीव शर्मा, देवेश शर्मा के अलावा पावर स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



