महाराष्ट्र के पालघर लिंचिंग मामले में साधुओं की पैरवी कर रहे वकील के सहयोगी वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक वकील का नाम दिग्विजय त्रिवेदी है। दिग्विजय त्रिवेदी की मौत के बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने जांच की मांग की है। हादसा बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुआ, जब दिग्विजय त्रिवेदी अपनी कार से कोर्ट जा रहे थे।
इस मामले में बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा, ‘पालघर में संतो की हत्या मामले में VHP के वकील दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी। यह खबर विचलित करने वाली है। क्या यह केवल संयोग है कि जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया उनपर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या फिर कराया?’ ख़ैर ये जाँच का विषय है! ॐ शान्ति!
पालघर में संतो की हत्या मामले में VHP के वकील श्री दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी
यह खबर विचलित करने वाली है
क्या ये केवल संयोग है की जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया उनपर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या FIR कराया?
ख़ैर ये जाँच का विषय है!
ॐ शान्ति pic.twitter.com/GGlMhAYEl4— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 14, 2020
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिंचले गांव में 16-17 अप्रैल की रात एक साधु के अंतिम संस्कार में गुजरात के सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके ड्राइवर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इस मामले में 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



