केरल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेवको) ने इस बात का खुलासा किया है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राज्य में 96.86 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। बेवको के सूत्रों ने रविवार को बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर जहां बेवको ने अपने आउटलेट्स में 82.26 करोड़ रुपये की शराब बिकी की, वहीं कंज्यूमरफेड आउटलेट्स के माध्यम से 14.60 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।
नए साल की पूर्व संध्या पर तिरुवनंतपुरम पावर हाउस में एक अकेले आउटलेट में सबसे अधिक 1.67 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। यहां पहली बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक की बिक्री हुई।
वहीं, क्रिसमस के दौरान राज्य में कुल 215 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेवको आउटलेट्स के माध्यम से शराब की बिक्री 65 करोड़ रुपये की हुई और 25 दिसंबर को बिक्री 73 करोड़ रुपये की हुई थी।
गौरतलब है कि कंज्यूमफेड आउटलेट््स के अलावा समूचे केरल में बीईवीसीओ के अपने आउटलेट्स भी हैं।


Download Android App
Download iOS App



