तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन कदम के तौर पर राज्य में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा।
राव ने राज्य के हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गयी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। तेलंगाना में कोविड-19 के संक्रमण के पुष्ट मामलों की कुल संख्या 26 हो गयी है।
राव ने कहा, ‘‘हमें 31 मार्च तक वैसी ही भावना प्रदर्शित करनी होगी जो हमने आज (जनता कर्फ्यू में) की, तो हम बीमारी को फैलने से रोक सकेंगे। तेलंगाना 31 मार्च तक लॉकडाउन में रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि सभी अंतरराज्यीय सीमाएं सील रहेंगी और केवल दवाएं आदि आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहनों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राव ने जनता से इस अवधि में घरों में ही रहने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



