कोरोना वायरस के संकमण के फैलाव को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

Summary :

छत्तीसगढ़ सरकार ने नोवेल कोरोना वायरस के संकमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नोवेल कोरोना वायरस के संकमण के फैलाव को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय चैनलों पर राज्य के लोगो को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।उन्होने कल और आज के स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए लोगो को धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि बड़ शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन किया है। 
उन्होने कहा कि विश्वभर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन या आइसोलेशन को ही एकमात्र कारगर तरीका माना गया है और वो इसका कड़ई से पालन भी कर रहे है।केंद, शासन ने 31 मार्च तक यात्री रेल सेवा को बंद कर दिया।छत्तीसगढ़ में भी वायरस के फैलाव को रोकने के लिये हमने शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक कर्फ्यू को बढ़ने का निर्णय लिया है।इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी। 
श्री बघेल ने कहा कि अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराणा दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, जल प्रदाय सेवाएं, घरेलु गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफसफाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी।

Shera Rajput