मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक पिकअप वाहन एवं ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिसमे तीन श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।आपको बता दें कि यह दुर्घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर अमझेरा थानांतर्गत अमका झमका मंदिर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।
अमझेरा पुलिस थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि बेकलिया गांव की ओर से आ रहा पिकअप वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे पिकअप वाहन में सवार तीन मजदूरों मोतीलाल, श्रावण और कमल की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों बेकलिया गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद धार के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।पंवार ने बताया कि ये श्रमिक सोयाबीन की फसल काटने के लिए बेकलिया गांव से अमझेरा जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



