मध्य प्रदेश की शाजापुर तहसील के कालापीपल गांव के चीनी ढाबला जोड़ का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दो युवक एक बाइक पर शव लेकर चलते नजर आ रहे हैं। जब इस वीडियो की जानकारी सामने आई तो पता चला कि कालापीपल तहसील निवासी 26 वर्षीय हासिम खान पिता मोबिन खान अपने दोस्त के साथ पार्वती नदी में नहाने गया था।
पानी में डूबने की वजह से पार्वती की मौत
उस दौरान गहरा पानी जाने के कारण पार्वती नदी में डूबने से हासिम खान की मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने रेस्क्यू किया। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों को शव गांव ले जाने के लिए काफी भटकना पड़ा, परिजन काफी देर तक इधर-उधर भटकते रहे और तमाम कोशिशों के बाद भी जब एंबुलेंस या शव नहीं मिला। फिर मजबूरी में शव को बाइक पर ले गए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
परिजनों ने लोगों से बात करनी चाही तो कहा कि परेशान होने के बाद जब एंबुलेंस या शव नहीं मिला तो मोटरसाइकिल पर रखकर गांव ले आए।


Download Android App
Download iOS App



