मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र 7 जनवरी से

Summary :

अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, 11 जनवरी को शासकीय कार्य, राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएंगी।  

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार सात जनवरी शुरू होगा। इस पांच दिवसीय सत्र में पांच बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार सात जनवरी से शुरू होने वाला यह पहला सत्र 11 जनवरी तक चलेगा। इस सत्र के पहले दिन सात और दूसरे दिन आठ जनवरी को शपथ, अध्यक्ष का निर्वाचन और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

इस सत्र में नौ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव निधन का उल्लेख, शासकीय कार्य, 10 जनवरी को शासकीय कार्य, राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा, 11 जनवरी को शासकीय कार्य, राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएंगी।

Desk Team