Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए है।इसी बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद शुक्रवार को छतरपुर पहुंचे। वहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी तक बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा लोगों से बागेश्वर धाम नहीं जाने की अपील की। इतना कुछ होने के बाद ध्यान देने की बात ये है कि चंद्रशेखर और धीरेंद्र शास्त्री बाद में दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकले।

आपको बता दें चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “हमारे यहां आने का मकसद बागेश्वर धाम के पाखंडी के परिवार के अत्याचार को सामने लाना है।धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने अहीरवार परिवार पर हमला किया और पुलिस ने उसको आसानी से जमानत दिलवा दी। ये हम समझ रहे है। ये बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हमारे समाज के लोगों को पहले भी मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था, अब ये पाखंडी बाबा धर्म के नाम मंदिर के सपने दिखा रहा है.”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि “हम आने वाले चुनाव में प्रदेश में कुछ जगहों पर अंडरस्टैंडिंग कर चुनाव लड़ेंगे और इतनी सीटें लाएंगे कि सरकार हमारे समर्थन से बने।प्रदेश में कुछ दिनों पहले आदिवासी समाज की लड़की से रेप हुआ उसे मार दिया गया।प्रदेश में बीजेपी की सरकार दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रही है ये बर्दाश्त नहीं होगा.”


Download Android App
Download iOS App



