मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक हरदीप सिंह डंग ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का समर्थन करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी को अलग-अलग देखने की जरुरत है। अगर पड़ोसी देशों के सताए हुए लोगों को यहां नागरिकता दी जाती है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है।
भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : आसिफ गफूर
मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा सीट से विधायक डंग ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अलग अलग देखना होगा। यदि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के परेशान लोगों को यहां सुविधा मिलती है तो इसमें नुकसान नहीं है।
लेकिन जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं, अगर उनके पास दस्तावेज नहीं हैं तो क्या उन्हें देश का नागरिक नहीं माना जायेगा?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सीएए और एनआरसी को अलग अलग देखने की जरुरत है। हिन्दुस्तान में जो लड़ाई चल रही है, वह समझ में नहीं आ रही है। एनआरसी और सीएए, दोनों को आपस में मिलाना सबसे गलत बात है।’’


Download Android App
Download iOS App



