पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के नियंत्रण रेखा के पार कार्रवाई संबंधी टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि वह भारत के किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल जनरल नरवणे ने शनिवार को नयी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यदि संसद से आदेश मिलता है कि तो सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को अपने नियंत्रण में ले सकती है।
पाकिस्तानी सेना ने यह भी कहा कि भारतीय सेना प्रमुख ने जो बयान दिया है, ऐसे बयान आमतौर पर नागरिकों के लिये दिये जाते हैं ताकि आंतरिक उथल पुथल से ध्यान बंटाया जा सके।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ”एलओसी के पार सैन्य कार्रवाई करने संबंधी भारतीय थल सेना प्रमुख ने जो बयान दिया है, ऐसे बयान नागिरकों के लिये नियमित रूप से दिये जाते रहे हैं ताकि आंतरिक उथल पुथल से ध्यान बंटाया जा सके।” उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी सुरक्षा बल भारत के किसी भी आक्रमण का जवाब देने के लिये पूरी तरह तैयार हैं।”


Download Android App
Download iOS App



