कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि मध्यप्रदेश सरकार दलितों के साथ न्याय नहीं कर रही और कांग्रेस इसके लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
श्री सिंह ने मुरैना जिले में दिसंबर में हुए एक प्रकरण का संदर्भ देते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 22 दिसंबर 2021 को जाटव समाज के लोगों के साथ मारपीट की गई। उनके घर जला दिए गए। थाने में रिपोर्ट लिखाने जाते समय उन पर लाठियों से मारपीट के साथ बंदूक़ से हमला किया गया। इस मामले में आज तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में घटना के छह दिन बाद इसी समाज के लोगों पर झूठा मुक़दमा दायर कर दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या इसी प्रकार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दलितों का सम्मान बढ़एंगे? इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर राज्य पुलिस ने दलितों के साथ न्याय नहीं किया तो वे स्वयं उनकी लड़ई लड़गे। न्याय दिलवाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी।


Download Android App
Download iOS App



