मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से अनुरोध किया है कि दोनों नेता आदिवासी वर्ग से ताल्लुक रखने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।
डॉ मिश्रा ने इसके पीछे तर्क दिया है कि कांग्रेस के इन दोनों नेताओं ने जीवन भर जनजातीय वर्ग के नाम पर राजनीति की है और ऐसे में अब दोनों को इस वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती मुर्मू का समर्थन करना चाहिए।
गृह मंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि जीवन भर जनजाति वर्ग के नाम पर राजनीति करने वाले श्री दिग्विजय सिंह और श्री कमलनाथ से उनका अनुरोध है कि 70 साल में पहली बार जनजातीय वर्ग से बनाई गई राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती मुर्मू का समर्थन करें। डॉ मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को इस वर्ग के सदस्यों ने छिंदवाड़ से नौ बार सांसद बनाया। इसी तरह श्री दिग्विजय सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्हें बड़ संख्या में जनजातीय वर्ग के लोगों ने समर्थन किया था।


Download Android App
Download iOS App



