मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर विधानसभा से बहिर्गमन किया। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जैसे ही बजट प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया, तो तरुण भनोट, विजय लक्ष्मी साधो और जीतू पटवारी सहित कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।
मध्य प्रदेश ने पेश किया 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट, कांग्रेस का वाकआउट
Summary :
मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।


Download Android App
Download iOS App



