समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रवक्ता यश भारतीय ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उनका है कि राज्य में पीड़ित वर्ग को न्याय नहीं मिल रहा है।
यश भारतीय ने बताया है कि रीवा जिले के मझगवां थाने में पिछड़ा वर्ग के एक ही परिवार के दो नौजवनों की हत्या की गई, जिसे पुलिस ने पहले पानी में डूबना बताया, फिर गाड़ी से दुर्घटना करार दिया।
पीड़ित परिवार लगातार हत्या का मामला दर्ज करने संघर्ष कर रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया है कि पीड़ित परिवार रीवा में अपनी गुहार लगाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर पुलिस अफसरों तक को ज्ञापन दे चुके हैं और 12 अक्टूबर से भोपाल में लगातार धरना दे रहा है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



