महाराष्ट्र : कोविड-19 के 15,229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15,229 नए मामले सामने आए हैं और 307 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,91,413 और मृतकों की संख्या बढ़कर 97,394 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 25,617 मरीजों को छुट्टी मिली है और कुल संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,86,206 हो गई।राज्य में अब 2,04,974 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां स्वस्थ दर 94.73 फीसदी और मृत्यु दर 1.68 फ़ीसदी है।
राज्य में संक्रमण से 307 लोगों की मौत में से पिछले 48 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है, जबकि बाक़ी संख्या पिछले सप्ताह की है। वहीं मुंबई में 985 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है।
 इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,026 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 14,907 हो गई। वहीं नासिक संभाग में 1,996 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई। पुणे संभाग में 3,885 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई।

Ujjwal Jain