महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबर्दस्त गिरावट और प्याज बेचने के एवज में मिलने वाली मामूली रकम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है। श्रेयस अभाले नाम के किसान ने रविवार को बताया कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास महज छह रुपए बचे।
श्रेयस ने कहा, ‘‘संगमनेर थोक बाजार में मैं जब 2,657 किलो प्याज लेकर आया तो मुझे 2,916 रुपए मिले। मजदूरी और परिवहन पर आए खर्च के तौर पर 2,910 रुपए चुकाने के बाद मेरे पास सिर्फ छह रुपए बचे।’’ श्रेयस ने कहा कि वह इससे काफी निराश हुआ और मुख्यमंत्री को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजने का फैसला किया ताकि इस स्थिति की तरफ उनका ध्यान दिलाया जा सके।
प्याज का सेवन करने वाले 99%लोगों को नहीं पता है ये बात, जानकर चौंक जायेंगे आप
महाराष्ट्र में इस बार प्याज की भरपूर पैदावार हुई है। यही कारण है कि प्याज का दाम काफी कम हो गया है और किसान इसी कारण परेशान है।


Download Android App
Download iOS App




