आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) उपाध्यक्ष एवं जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा राफेल घोटाले पर लोगों का ध्यान हटाने के लिए उछाला जा रहा है। कन्हैया कुमार ने रविवार की रात आम खास मैदान पर ‘संविधान बचाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार भगवान राम का अनुयायी नहीं, बल्कि नाथूराम का अनुसरण करता है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) पर तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस का गठन हुए 125 साल हो गए, लेकिन राम मंदिर का मुद्दा अब तक सुलझाया नहीं जा सका। उन्होंने दोहराया कि बावरी ढांचा विध्वंस के बाद भी मंदिर नहीं बनाया गया, क्योंकि वे लोग राम के अनुयायी कभी थे ही नहीं, बल्कि नाथूराम का अनुसरण करते आये हैं।
ग्वालियर : कन्हैया और मेवाणी पर हिंदू सेना कार्यकर्ता ने फेंकी स्याही, पुलिस ने किया गिरफ्तार
किसानों की खुदकशी, बेरोजगारी और महंगाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोग इन सब समस्याओं से जूझ रहे हैं। सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीण इलाकों के लोगों की रूचि खेती की ओर नहीं है और वे अपनी आजीविका के लिए शहरों की ओर कूच कर रहे हैं।
छात्र नेता कन्हैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास मराठवाड़ क्षेत्र में खुदकशी कर चुके किसानों के वारिसों से मिलने का समय नहीं है, लेकिन विदेश जाने और हस्तियों से से मिलने का समय है।


Download Android App
Download iOS App




