महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 983 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,77,569 हो गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि छह और लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण के कारण मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,343 हो गई। ठाणे में संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.29 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,61,649 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं और संक्रमितों के ठीक होने की दर 94.26 प्रतिशत है। जिले में अभी 9,577 लोगों का उपचार चल रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 46,811 और मृतक संख्या 1,207 है।


Download Android App
Download iOS App



