पुणे की एक पुरानी फल एवं सब्जी मंडी में मंगलवार को आग लगने से कम से कम 25 दुकानें जल कर खाक हो गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि शिवाजी बाजार में तड़के करीब चार बजे आग लगी और कम से कम 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।
पुणे नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख प्रशांत रणपिसे ने कहा, ‘‘आग लगने संबंधी कॉल आने के बाद हमने पानी के नौ टैंकर भेजे और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और आग लगने के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



