कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गवर्नर कोटे से MLC बनाए जाने के मामले में काफी समय से चुप्पी साधे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आखिरकार आज निर्वाचन आयोग से विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव कराने के लिए अपील कर दी है। ज्ञात हो, कोविड-19 के चलते आयोग ने 9 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया को रोक दिया था।
राज्यपाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की बीच 9 सीटों पर खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए। बात दें, परिषद की ये 9 सीटें 24 अप्रैल से खाली हैं। हालांकि, राज्यपाल का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार द्वारा कई छूट और उपायों की घोषणा की है। ऐसे में चुनाव कुछ दिशा-निर्देशों को साथ हो सकते हैं।
बता दें, सीएम उद्धव ठाकारे फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें 27 मई से पहले परिषद में निर्वाचित होने की जरूरत हैं। साथ ही आपको बता दें, मुख्यमंत्री ठाकरे को MLC नामित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट से दो बार प्रस्ताव पास कर राज्यपाल को भेजा था। मगर राज्यपाल लंबे समय तक इस मसले पर चुप थे। इसी बीच, सीएम और राज्यपाल की तनातनी के बीच, मुख्यमंत्री ठाकरे ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की थी।


Download Android App
Download iOS App



