महाराष्ट्र : पांच दिन से जयपुर में ठहरे कांग्रेस विधायक मुम्बई के लिए हुए रवाना

Summary :

महाराष्ट्र में सियासी संकट के चलते पांच दिन से जयपुर के एक रिसोर्ट में ठहरे कांग्रेस के विधायक आज मुम्बई के लिए रवाना हो गए है।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के चलते पांच दिन से जयपुर के एक रिसोर्ट में ठहरे कांग्रेस के विधायक आज मुम्बई के लिए रवाना हो गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों को मुम्बई बुला लेने के बाद ये विधायक दोपहर में करीब बारह बजे मुम्बई के लिए रवाना हो गए है। 

शिवसेना का BJP पर तीखा वार, कहा-सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध का आनंद उठा रही है पार्टी

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने रिसोर्ट में विधायकों के साथ बैठक कर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सियासी संकट के चलते खरीद फरोख्त से बचाने के लिए इन विधायकों को गत आठ नवंबर को जयपुर लेकर आई थी और एक रिसोर्ट में ठहरा गया था। 

Desk Team