महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सोमवार को फैसला किया कि वह अपनी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से और बातचीत करेगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल द्वारा जारी बयान में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने शरद पवारजी से बात की है।
पार्टी राकांपा से और चर्चा करेगी।” दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद पार्टी के सर्वोच्च नेताओं ने इस बात को तरजीह दी कि राज्य में मौजूदा सियासी गतिरोध को देखते हुए राकांपा से विस्तृत चर्चा की जाए। बयान में कहा गया, “कांग्रेस कार्य समिति की आज सुबह महाराष्ट्र की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।”
सोनिया गांधी के साथ टेलीफोन पर बातचीत में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनसे सरकार बनाने के लिये कांग्रेस का समर्थन मांगा। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभआ में भाजपा (105) के बाद शिवसेना (56) दूसरा सबसे बड़ा दल है। भाजपा और शिवसेना के बीच गतिरोध के मद्देनजर कांग्रेस के 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 54 विधायकों की भूमिका सरकार गठन में बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



