महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया के सम्मान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने PMC की सीढ़ियों को गोमूत्र से किया साफ

Summary :

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया का अभिनंदन करने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) की सीढ़ियों को गोमूत्र से साफ किया।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया का अभिनंदन करने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) की सीढ़ियों को गोमूत्र से साफ किया। सोमैया पुणे नगर निगम कार्यालय गए थे और निगम आयुक्त से मुलाकात की थी तथा आरोप लगाया था कि कोविड​-19 उपचार सुविधा के एक केंद्र को संचालित करने के अनुबंध में अनियमितताएं थीं। 
भाजपा सोमैया जैसे नेताओं को सम्मानित करने में व्यस्त है 
कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन अडेकर ने कहा कि उन्होंने पीएमसी की सीढ़ियों को गोमूत्र से साफ किया क्योंकि भाजपा पुणे में गड्ढों जैसे मुद्दों पर बात करने के बजाय सोमैया जैसे नेताओं को सम्मानित करने में व्यस्त है। सोमैया ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि पीएमसी आयुक्त ने उनकी बात सुनी और ‘‘माना कि जिस कंपनी को जंबो कोविड अस्पताल केंद्र का अनुबंध दिया गया था, उसमें अनियमितताएं थीं।’’ पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि वह कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।’’ 

Delhi Corona: करीब डेढ़ महीने बाद संक्रमण के एक हजार से कम मामले सामने आए, महामारी से 12 मरीजों की मौत

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था 
सोमैया ने पांच फरवरी को दावा किया था कि जब वह इस मुद्दे को उठाने के लिए पीएमसी गए थे तो शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था। हमले के आरोप में शिवसेना की शहर इकाई के अध्यक्ष सहित पार्टी के आठ पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 
वीडियो में नजर आ रहा था कि 
वीडियो में नजर आ रहा था कि किरीट सोमैया को सीढ़ियों पर धक्का देकर गिरा दिया था। इस मामले में शिवसेना के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। किरीट सोमैया लगातार शिवसेना नेता संजय राउत और उनके करीबियों पर घोटाले का आरोप लगाकर निशाना साध रहे हैं।

Desk Team