प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक स्थानीय चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितता से जुड़े धन शोधन की जांच के सिलसिले में मंगलवार को दो स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में शिवसेना सांसद राउत को हाल में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि नई सूचना मिलने के बाद एजेंसी ने दो स्थानों पर छापे मारे और कुछ दस्तावेज़ जब्त किए।बताया जाता है कि राउत से पूछताछ के दौरान मामले से संबंधित कुछ लोगों का उनसे सामना कराया जा सकता है।
ईडी ने सोमवार को मुंबई की धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) अदालत को बताया था कि उपनगर गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित अनियमितता से हासिल एक करोड़ रुपये राउत और उनके परिवार को मिले हैं।
60 वर्षीय राउत को ईडी ने रविवार देर रात गिरफ्तार किया था। इससे पहले एजेंसी ने उनके भांडुप स्थित घर की तलाशी ली थी। वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं।


Download Android App
Download iOS App



