भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सिर्फ दिखावा: Nsui

Summary :

आज पटना विश्वविद्यालय NSUI कार्यसमिति की बैठक बिहार NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य राज सिल्टू एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व में आयोजित की गई।

आज पटना विश्वविद्यालय NSUI कार्यसमिति की बैठक बिहार NSUI के प्रदेश महासचिव आदित्य राज सिल्टू एवं पटना विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू के नेतृत्व में  आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष मानसी झा ने की जिसमें मुख्य रूप से पटना जिला NSUI अध्यक्ष अजीत कुमार , विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष विवेकानंद, महासचिव गणेश कुमार उपस्थित रहे।बैठक में पटना विश्वविद्यालय के साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे भेदभाव पर गहन चर्चा की गई।
विश्वविद्यालय प्रभारी आदित्य राज सिल्टू ने कहा कि,” भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सिर्फ दिखावे का रहा। पुनः एक बार फिर से बिहार के छात्र अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं! सबसे ज्यादा उम्मीद थी कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिस तरह से पटना विश्वविद्यालय में छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा उसके बाद कार्यसमिति की बैठक में पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने की बात पर चर्चा करेंगे लेकिन पुनः 1 बार निराशा हाथ लगी लेकिन NSUI पटना विश्वविद्यालय के वजूद और हक की लड़ाई के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखेगा।

Desk Team