महाराष्ट्र: केमिकल फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत, एक जख्मी

Summary :

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक केमिकल फैक्ट्री में दो विस्फोटों में 4 लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक केमिकल फैक्ट्री में दो विस्फोटों में 4 लोगों की मौत और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना खेड़ तालुका इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुआ है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 50 लोग फंसे हुए थे। इन सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। 
खेड़ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पांच व्यक्ति अंदर फंसे हुए थे, और फायरमैन एक को बचाने में कामयाब रहे। बाद में चार अन्य लोगों के शव बचाव अभियान के दौरान बरामद किए गए। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का इलाज रत्नागिरी के जिला अस्पताल में चल रहा है। 
रत्नागिरी फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक बॉयलर में धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और आसपास काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बॉयलर का धमाका इतना तेज़ था कि करीब 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी भी जारी है। इसके लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां लगी हुई हैं।

Desk Team